इफको फूलपुर संयंत्र में इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन की आम बैठक हुई

Spread the love

इफको। इफको फूलपुर संयंत्र के कैंटीन हाल में इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन की आम बैठक हुई। जिसमें इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अपने तीन वर्षीय कार्यकाल (2023-26) का लेखा-जोखा पेश किया तथा अपनी उपलब्धियाँ गिनाई। इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव इसी माह होने की संभावना है, चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के उपरांत चुनाव तारीख की घोषणा की जाएगी। इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सदस्यों का स्वागत किया। इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी, महामंत्री स्वयम् प्रकाश, उपाध्यक्ष डी.के.सिंह, संयुक्त मंत्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, संगठन मंत्री बी.पी.सिंह, स्थापना मंत्री सी.बी.सिंह, कोषाध्यक्ष गौतम कुमार, कार्यकारी सदस्य जे.एस.द्विवेदी, एस.के.अवस्थी, अपूर्व कुमार सक्सेना, शैलेश कुमार श्रीवास्तव, पीयूष मेहता, विष्णु कांत तिवारी, पी.सी.मिश्र एवं स्वीटी अरोड़ा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *