भाऊ राव देवरस महाविद्यालय में सतत विकास और पर्यावरण पर संगोष्ठी आयोजित

Spread the love

पर्यावरण संरक्षण से ही संभव है स्वस्थ जीवन- प्राचार्य

दुद्धी,सोनभद्र। स्थानीय भाऊ राव देवरस राजकीय महाविद्यालय में “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत “पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य राजेश भारती ने की और नेतृत्व मिथलेश गौतम ने किया। प्राचार्य राजेश भारती ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ वायु, शुद्ध जल और प्रदूषण नियंत्रण से ही समाज को स्वस्थ रखा जा सकता है। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए मिथलेश गौतम ने वृक्षारोपण व जल संरक्षण पर जोर देते हुए इसे भावी पीढ़ी के लिए सामूहिक जिम्मेदारी बताया। इस अवसर पर राजेश यादव ने विद्यार्थियों को संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की जानकारी दी और सिंधु घाटी सभ्यता के उदाहरणों से जल संरक्षण का महत्व समझाया। कार्यक्रम में डॉ. राकेश कन्नौजिया, डॉ. विवेकानन्द, अंकिता चंद्र, डॉ.प्रियंका जायसवाल सहित समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता लाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *