विधिविधान से सम्पन्न हुआ जीवित्पुत्रिका व्रत, माताओं ने की पुत्रों के दीर्घायु की कामना

Spread the love

आलापुर, अम्बेडकरनगर। पुत्रों की दीर्घायु के लिए माताएं निर्जला उपवास रखकर जीवित्पुत्रिका व्रत का श्रद्धा भाव के साथ विधिविधान से पूजन अर्चन किया। मालूम हो पुत्र की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए माताओं द्वारा रखा जाने वाला जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) शनिवार को श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। कल से ही इसको लेकर क्षेत्र में महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी थी। व्रत के एक दिन पूर्व शुक्रवार को महिलाओं ने पूजा-पाठ की सामग्री और आवश्यक सामान की खरीदारी कर लिया था।

जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर मान्यता है कि माताएं अपने पुत्रों की लंबी आयु और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना से यह कठिन व्रत 24घण्टे निर्जला उपवास रखती हैं। व्रत के दौरान महिलाएं निर्जला उपवास रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत के दौरान भगवान शिव-पार्वती सहित जीवित्पुत्रिका व्रत से जुड़े देवी-देवताओं का पूजन किया जाता है।ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है मंगल गीतो, धार्मिक गीतो के साथ गाजे बाजे के साथ भी महिलाएं घरों से निकल कर पूजा स्थल पर पहुंच रही है। बाजारों में भी पूजा सामग्री, फल-फूल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ देखी गई। व्रत के बाद माताएं विधि- विधान से रविवार को सुबह पारण कर व्रत पूर्ण करेंगी। इस दौरान देवरिया बाजार, समडीह, कलेश्वर मन्दिर कल्यानपुर, अकथरी माता मन्दिर अकथरा नरायनपुर, सहाबुद्दीनपुर आदि गांवों के साथ पूरे क्षेत्र में श्रद्धा भक्ति के साथ जीवित्पुत्रिका व्रत का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *