बाढ़। एनटीपीसी बाढ़ में “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान का समापन 2 अक्टूबर 2026 को वॉकथॉन एवं स्वच्छता शपथ के साथ किया गया। इस अवसर पर सी. सत्य रामा कृष्ण, कार्यकारी निदेशक, बाढ़, हरेकृष्ण जेना, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), अजीत कुमार सिंह, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम) तथा अनुराग गौतम, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों, टाउनशिप वासियों ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ परिसर एवं समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित अभियान के दौरान विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, गीले एवं सूखे कचरे के पृथक संग्रह हेतु दो-खंडीय डस्टबिन का वितरण, बाल भवन में ड्राइंग प्रतियोगिता एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट कार्यशाला, नोट्रे डेम अकादमी में जल संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता तथा उमानाथ घाट पर स्वच्छता अभियान प्रमुख रहे। अभियान की थीम “स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत” के अनुरूप आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा दिया गया। अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी रही।
