एनटीपीसी मौदा में गांधी जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का आयोजन

Spread the love

नागपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत एनटीपीसी मौदा में स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जोसेफ बास्टियनए कार्यकारी निदेशकए मौदा एवं सुनील चंद्र दासए महाप्रबंधक ;ओएंडएमद्ध द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। अभियान के अंतर्गत कर्मचारियों एवं टाउनशिप के निवासियों में कार्यस्थल एवं आवासीय परिसर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वॉकथॉन का आयोजन भी किया गया। महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर जोसेफ बैस्टियनए कार्यकारी निदेशकए मौदा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का उद्घाटन किया गया तथा प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। एनटीपीसी मौदा ने अपने टाउनशिप के सभी क्षेत्रों को पहले ही कचरा.मुक्त घोषित कर दिया हैए जो स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण बनाए रखने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

टाउनशिप से आगे बढ़ते हुएए स्टेशन द्वारा आसपास के गांवों में भी स्वच्छता एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें नुक्कड़ नाटक तथा स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल हैं। ये पहल आसपास के समुदायों को स्वच्छ एवं हरित बनाने के प्रति एनटीपीसी मौदा की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। इस अवसर पर विभिन्न स्वच्छता अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले हाउसकीपिंग कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में सभी महाप्रबंधकए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ;सीआईएसएफद्धए यूनियनोंए एसोसिएशन एवं वेलफेयर क्लबों के प्रतिनिधिए कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने स्वच्छताए नागरिक जिम्मेदारी तथा स्वच्छता ही सेवा अभियान में सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के प्रति एनटीपीसी मौदा की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *