स्वच्छता ही सेवा- 2026 के तहत प्रयागराज मंडल में सफाई मित्र सुरक्षा सेवा एवं सम्मान शिविर का आयोजन

Spread the love

सफाई मित्रों एवं उनके परिवारजनों के लिए स्वास्थ्य जांच, सुरक्षा उपकरण वितरण एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल*

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल द्वारा स्वच्छता ही सेवा- 2026 अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को ‘सफाई मित्र सुरक्षा सेवा एवं सम्मान शिविर’ का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य सफाई कार्य से जुड़े कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण को प्राथमिकता देना तथा उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करना है।

शिविर में सफाई मित्रों के लिए एकल-विंडो स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत सफाई एवं OBHS कर्मचारी, ट्रैक के किनारे सफाई करने वाले कर्मचारी तथा रेलवे कॉलोनियों में सफाई कार्य से जुड़े कर्मचारी एवं उनके परिवारजन शामिल हुए।

इस अवसर पर सफाई मित्रों को कार्य के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए PPE किट एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए। साथ ही पात्र सफाई मित्रों को विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जन-धन योजना आदि से जोड़ने के लिए आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्रों एवं स्वच्छताग्रहियों के योगदान को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ रेलवे परिसर के निर्माण में सफाई मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान का ध्यान रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

स्वच्छता ही सेवा -2026 अभियान के माध्यम से प्रयागराज मंडल स्वच्छता के साथ-साथ सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान एवं सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर मजबूत कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *