शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रतिकूल मौसम के कारण स्थगित

Spread the love

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पूर्व मध्य रेल द्वारा CEN: 08/2024 के तहत आयोजित की जाने वाली परीक्षा स्थगित

हाजीपुर। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पूर्व मध्य रेल द्वारा CEN: 08/2024 के तहत जगजीवन स्टेडियम, खगौल, दानापुर में 26.09.2026 एवं 27.09.2026 को निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को खराब मौसम, लगातार बारिश एवं प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के आयोजन से संबंधित अगली सूचना शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम एवं अद्यतन जानकारी हेतु रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पूर्व मध्य रेल, पटना की आधिकारिक वेबसाइट https://ecr.indianrailways.gov.in/view_section.jsp?lang=0&id=0,2,2039  का निरंतर अवलोकन करते रहें। अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित सूचनाओं पर ही भरोसा करें तथा किसी अन्य स्रोत से प्राप्त भ्रामक सूचना से सावधान रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *