हाजीपुर । पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में 07.09.2026 से 24.09.2026 तक चलने वाले राजभाषा पखवाड़ा-2026 के आयोजन के क्रम में दि. 24.09.2026 को कर्मचारी क्विज प्रतियोगिता तथा 23.09.2026 को अधिकारी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया. मौके पर उपस्थित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री केशव त्रिपाठी, उप महाप्रबंधक (राजभाषा) ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
राजभाषा क्विज प्रतियोगिता में कुल 06 पुरस्कार हैं : प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं प्रेरणा के 03 (तीन). राजभाषा विभाग पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर की ओर से राजभाषा पखवाड़ा-2026 के क्रम में राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. विभिन्न प्रतियगिताओं के आयोजन से रेल कर्मियों के बीच हिंदी में कार्य करने की प्रवृत्ति बढ़ती है।
मौके पर प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया. कर्मचारी संवर्ग में वाणिज्य विभाग को प्रथम स्थान, सिगनल विभाग को द्वितीय स्थान एवं परिचालन विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. वहीं कार्मिक विभाग, भंडार विभाग एवं विद्युत विभाग को प्रेरणा पुरस्कार प्राप्त हुआ. जबकि अधिकारी संवर्ग में भारत भूषण, सहायक संपदा अधिकारी को प्रथम स्थान, विजय कुमार, सहायक सचिव/सामान्य को द्वितीय स्थान एवं श्रीमती स्वाति कुमारी, सहायक सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. वहीं 03 अधिकारियों श्री शशिकांत निराला, निजी सचिव-1, विजय कुमार चौबे, उप निरीक्षक एवं श्रीमती शिमला कुमारी, सहायक सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर को प्रेरणा पुरस्कार प्राप्त हुआ.कार्यक्रम का संचालन उप महाप्रबंधक (राजभाषा) केशव त्रिपाठी द्वारा किया गया।
