प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के निर्देशनुसार उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026’ का आयोजन किया जा रहा है । यह पखवाड़ा दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्तूबर तक उत्तर मध्य रेलवे के सभी मण्डल , कारखानो, यूनिटों एवं कार्यालयो में आयोजित किया जा रहा है ।

इसी क्रम में दिनांक 24 सितंबर को अनिल कुमार द्विवेदी, प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एवं डॉ. गोपा मजमूदार, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक के नेतृत्व में रेलगांव कॉलोनी सूबेदारगंज प्रयागराज उत्तर मध्य रेलवे, में ‘जन भागीदारी एडवोकेसी अभियान चलाया गया । इस अभियान में विभिन्न विषयो जैसे – ठोस अपशिस्ट प्रबंधन नियम – 2026, कूड़ा पृथककरण & प्लास्टिक को न कहे” इत्यादि को कॉलोनी वासियो को समझाया गया । कॉलोनी वासियों को 4 प्रकार के कचरा पृथक्करण – हरा (गीला कचरा), नीला (सूखा कचरा), लाल (सेनेटरी कचरा) एवं काला (विशेष देखभाल कचरा) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।
इस संबंध में कॉलोनी निवासियों को बताया गया की कूड़े को जलाने की जगह उन्हे पीट बनाकर कोंपोस्ट तयार करे । सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया । कॉलोनी में शॉपिंग काम्प्लेक्स स्टॉलों पर कपड़े के थैलों के उपयोग को बढ़ावा दिया गया । इस अभियान के तहत कॉलोनी वासियों को कचरे के सही पृथक्करण के बारे में बताया गया की कचरे को ‘अब दो नहीं, चार’ श्रेणियों में अलग करना है । इस दौरान मुख्य पर्यावरण एवं गृहव्यवस्था प्रबंधक मनीष कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ प्रकाश मुर्मू, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल कुमार पोद्दार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ खण्ड अभियन्ता, पर्यावरण एवं गृहव्यवस्था प्रबंधक अखिलेश सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक कॉलोनी प्रयागराज सत्यम सिंह उपस्थित रहे ।
