रिहंद जल विद्युत गृह,पिपरी में रक्तदान शिविर का आयोजन: 46 रजिस्ट्रेशन,37 बने महादानी

Spread the love

रेणुकूट:। रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का संकल्प है। जिले में शत प्रतिशत रक्त उपलब्ध कराने हेतु प्रभावी कदम उठाते हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एवं निफा नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ़ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स के 26 वें स्थापना वर्ष के अवसर पर रिहंद जल विधुत परियोजना ,पिपरी के थर्मल पावर स्टेशन पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 

जिसका उद्घाटन सीआईएसएफ पिपरी के डिप्टी कमांडेंट आर के शर्मा,एक्सक्यूटिव ई0 शशि कांत राय,निफा उतर प्रदेश अध्यक्ष व प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप दुबे,निफा सोनभद्र जिला अध्यक्ष अमित चौबे, अवनीश सिंह,आशीष गुप्ता ने फीता काटकर किया और शिविर का पहला रक्तदान भी ई0 शशि कांत राय ने कर इंसानियत का संदेश दिया। वही सीआईएसएफ के जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया डिप्टी कमांडेंट आर के शर्मा ने कहा कि सीआईएसफ यूनिट पिपरी पर भी साल में दो बार रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है और उसमें जवान सक्रियता दिखाते हुए रक्तदान करते है इनर व्हील्स की महिला सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और इनर व्हील्स की अध्यक्ष ममता अग्रवाल उपस्थित रही अपर्णा सूर्यवंशी अनीता साहनी ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शशिकांत राय ने अपने संबोधन ने कहा कि अब वर्ष में दो बार यूनिट पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा और प्रयास फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए अधिकारियों की प्रशंसा की रिहंद पावर स्टेशन के तरफ शशि कांत राय, राजेश कुमार ,अवनीश सिंह आशीष गुप्ता, प्रशांत तिवारी,  उपस्थित रहे वहीं निफा के तरफ से अमित चौबे प्रयास फाउंडेशन के गौतम अग्रवाल सीताराम महतो व अन्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन दिलीप दुबे ने किया और उपस्थित रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए कॉफी मग ,मेडल व की रिंग जो ग्रुप वाइज के बने हुए थे सभी को भेंट किया गया।    आइए, रक्तदान करें… किसी के जीवन में उम्मीद बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *