जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों एवं गेस्ट हाउस का किया औचक निरीक्षण 

Spread the love

कंपोजिट विद्यालय खगवल में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने चखा मध्याह्न भोजन, भोजन की गुणवत्ता पर जताई संतुष्टि

*निरीक्षण के दौरान गेस्ट हाउस बर्थरा खुंद की व्यवस्थाओं का भी किया अवलोकन*

चन्दौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के परिषदीय विद्यालयों तथा गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया गया।  ​निरीक्षण के प्रथम चरण में अधिकारियों द्वारा प्राथमिक विद्यालय बसारिकपुर का रुख किया गया। यहाँ जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों के शैक्षणिक स्तर एवं शिक्षा की गुणवत्ता की जाँच की। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में संचालित को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र का भी गहनता से निरीक्षण किया गया।

विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों के सुचारू संचालन पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया। इसके उपरांत, द्वय अधिकारियों ने कंपोजिट विद्यालय खगवल पहुँचे। यहाँ जिलाधिकारी ने स्वयं कक्षाओं में पहुँचकर बच्चों से संवाद स्थापित किया और उनके शैक्षणिक ज्ञान को परखा। कक्षा 6 के विद्यार्थियों से अंग्रेजी विषय की किताब पढ़वाई गई तथा उनसे विभिन्न शब्दों के अर्थ (मीनिंग) पूछे गए।

​कंपोजिट विद्यालय खगवल में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) चखकर उसकी गुणवत्ता, स्वाद और स्वच्छता की जाँच की। भोजन की गुणवत्ता मानक के अनुरूप पाए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। इसके पश्चात विद्यालय की अन्य कक्षाओं एवं परिसर का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण के पश्चात अधिकारियों द्वारा गेस्ट हाउस बर्थरा खुर्द का निरीक्षण किया गया। यहाँ उन्होंने नवीन निर्मित भवन का अवलोकन कर कुछ सुधार करके जल्द ही संबंधित विभाग को हैण्ड ओवर करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सकलडीहा एवं संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *