स्वीकृत हो चुकी सिंचाई परियोजनाओं पर धन आवंटित कर काम कराने की माँग 

Spread the love

भारतीय किसान यूनियन ने जल शक्ति मंत्री को दिया पत्रक  

अहरौरा, मिर्जापुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह ने रविवार को कैलहट में आयोजित चुनार के रतन पुस्तक विमोचन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पधारे प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पत्रक देकर क्षेत्र में सिंचाई के लिए शासन से स्वीकृत हो चुकी आधा दर्जन परियोजनाओं पर धन आवंटित कर कार्य प्रारंभ करवाने की मांग किया।

प्रहलाद सिंह ने जल शक्ति मंत्री को दिए पत्र में अवगत कराया की समसपुर चुनार गंगा नदी में पंप लगाकर जरगो जलाशय को भरने की परियोजना मुख्य अभियंता समिति लखनऊ द्वारा 487 करोड़ की स्वीकृत हो चुकी है। इसके साथ ही जरगो बांध से जरगो हुसैन पुर लिंक नहर परियोजना जिसकी लागत  14110 लाख रुपए है परियोजना स्वीकृत हो चुकी है। इसके अलावा ग्राम दादो जमालपुर में और बेलवारी में लिफ्ट कैनाल परियोजना स्वीकृत हो गई है। इन सभी स्वीकृत परियोजनाओं पर धन आवंटित कराकर जनहित में कार्य शुरू कराया जाएं। इसके साथ ही किसान नेता ने उपरोध राजवाहा से बाणसागर परियोजना का पानी बरौधा राजवाहा में देने और घाघर मेन कैनाल से पटेहरा टेल तक नहर की मरम्मत कराने का भी मांग किया। इस दौरान किसान यूनियन के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *