हाजीपुर / नवी मुंबई में आयोजित छठवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन-2026 के दौरान नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हाजीपुर को प्रशंसनीय श्रेणी में पुरस्कार प्राप्त हुआ । यह सम्मान श्रीमती सविता गेडाम, मुख्य राजभाषा अधिकारी सह प्रधान मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, हाजीपुर ने प्राप्त किया । उनके साथ विशेष रुप से केशव त्रिपाठी, उप महाप्रबंधक (राजभाषा) व नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हाजीपुर के सदस्य सचिव भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि हाजीपुर नगर के सभी केंद्र सरकार के कार्यालय/उपक्रम/बैंक आदि इसके सदस्य कार्यालय हैं जबकि पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक इसके पदेन अध्यक्ष हैं। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, राजभाषा के प्रचार-प्रसार को समन्वित रूप से गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण समिति होती है । गौरतलब है कि नवी मुंबई में आयोजित सम्मान समारोह में देश भर में गठित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य सचिवों/वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.
अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति हाजीपुर को मिला प्रशंसनीय पुरस्कार
