शिक्षा की राह को रफ्तार देने दौड़ा हिंडालको महान
*Catalyst Carnival Learning Fest 2026 के तहत हिंडालको आवासीय खेल परिसर में मैराथन, 5 से 58 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा*
सिंगरौली। शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक सहयोग का संदेश लेकर हिंडालको महान में Catalyst Carnival Learning Fest 2026 के तहत मैराथन 2026 का आयोजन किया गया। हिंडालको आवासीय खेल परिसर में शाम 6 बजे आयोजित इस मैराथन में 5 से 58 वर्ष तक के बच्चों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। शाम की इस दौड़ ने पूरे खेल परिसर को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। मैराथन को हिंडालको महान के इकाई प्रमुख लिनू पंचमन, स्मेल्टर हेड एस. शशि कुमार एवं पावर प्लांट हेड प्रांजल पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित दौड़ में प्रतिभागियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया तथा अपनी फिटनेस और उत्साह का परिचय दिया।

‘Learn to Earn’ से कौशल विकास का संदेश
कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “Learn to Earn” अभियान से जोड़ना तथा तीन माह के कौशल विकास पाठ्यक्रम को पूरा कर अपनी दक्षता एवं क्षमता को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से निरंतर सीखने और नए कौशल विकसित करने के महत्व पर जोर दिया गया।
आयोजन के दौरान AWOO Foundation की छात्रवृत्ति पहल के बारे में भी प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में सहयोग के लिए स्वैच्छिक वित्तीय अंशदान के माध्यम से इस पहल से जुड़ने का आह्वान किया गया। इसका उद्देश्य जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग देना है।
विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभागियों ने दिखाया दम
5 से 8 वर्ष बालक वर्ग में अंश यादव प्रथम, अनीश प्रताप सिंह द्वितीय एवं दीपांशु तृतीय रहे। बालिका वर्ग में धात्री प्रथम, कियारा द्वितीय एवं अद्विका अग्रवाल तृतीय रहीं। 8 से 12 वर्ष बालक वर्ग में नैत्विक प्रथम, व्रुशांक द्वितीय तथा अनीश कुमार एवं रणवीर संयुक्त रूप से तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अद्विका प्रथम, कृतिका द्वितीय एवं नविका तृतीय रहीं।
12 से 18 वर्ष बालक वर्ग में समीर धाकड़ प्रथम, आरव द्वितीय एवं आकाश शाह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में साक्षी प्रथम, भाव्या द्वितीय एवं मिली तृतीय रहीं। 18 से 35 वर्ष पुरुष वर्ग में विपिन प्रथम, अभिषेक द्वितीय एवं उत्कर्ष तृतीय रहे। महिला वर्ग में ललिता प्रथम, मीना द्वितीय एवं स्वाति तृतीय रहीं। 35 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में प्रदीप पाल प्रथम, संजय सिंह द्वितीय एवं मुनीबराम तृतीय रहे। महिला वर्ग में श्वेता प्रथम, चंद्रकली द्वितीय एवं जिनू पाठक तृतीय रहीं।
विजेताओं का हुआ सम्मान
समापन अवसर पर लिनू पंचमन, एस. शशि कुमार एवं प्रांजल पाठक ने विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में वित्त प्रमुख रोहित मतेती, आदर्श, गौरव वर्मा, निदोष प्रसाद, सुदीप्ता नायक, प्रतीक वाजपेयी, राम जतन गुप्ता, सुनील चौबे, दीपक तिवारी, अम्बीश त्रिपाठी, अनिल सिंह, सूर्यकांत नायक, राकेश यादव, पी.के. बोस, दीपक सोनी, अभिषेक उर्मिलिया एवं प्रकृति दास सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मैराथन में भाग ले रहे प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। मानसी महिला मंडल की सदस्यों एवं आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने भी मैराथन में दौड़ रहे प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उनके प्रोत्साहन से प्रतिभागियों में उत्साह बना रहा और आयोजन में सामुदायिक सहभागिता की भावना भी देखने को मिली।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रणव सोनी, कार्मिक प्रमुख रणधीर वत्स, दीपक संकोलिया, रवि सिंह, उत्कर्ष, विनय तिवारी, मनीष सिंह, मोहित शुक्ला, विवेक शर्मा एवं नीरज गुप्ता सहित मानव संसाधन विभाग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मैराथन 2026 केवल एक खेल आयोजन नहीं रहा, बल्कि इसने शिक्षा, कौशल विकास, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक सहभागिता को एक साथ जोड़ते हुए बेहतर भविष्य के निर्माण का संदेश दिया। ‘Learn to Earn’ और AWOO Foundation की छात्रवृत्ति पहल के माध्यम से आयोजन ने व्यक्तिगत विकास के साथ जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग की भावना को भी मजबूत किया।
