प्रयागराज । “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान के अंतर्गत आज 18 सितम्बर को स्टेशन निदेशक, प्रयागराज सुमन कुमार द्वारा स्टेशन परिसर में एक व्यापक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम 2026 के प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान यात्रियों को कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण करने – हरा (गीला), नीला (सूखा), लाल (हानिकारक) एवं काला (अन्य कचरा) – हेतु चार अलग-अलग डस्टबिनों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
स्टेशन निदेशक ने यात्रियों से अपील की कि _”स्वच्छता केवल कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।”इस अवसर पर पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन (EnHM) विभाग के अधिकारी, सुपरवाइजर एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे।
