प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर घोरावल को मिली विकास की नई सौगात

Spread the love

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 62.63 लाख की लागत से क्षेत्राधिकारी घोरावल के आवासीय भवन का हुआ भूमि पूजन  विकास और सुशासन के संकल्प को मिला नया आयाम, विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने किया भूमि पूजन

सोनभद्र। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज घोरावल तहसील में क्षेत्राधिकारी घोरावल के आवासीय भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्य एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा विधि-विधान से किया गया। क्षेत्राधिकारी घोरावल के आवासीय भवन का निर्माण 62.63 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। आवासीय भवन के निर्माण से क्षेत्राधिकारी घोरावल को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी तथा पुलिस विभाग की कार्यक्षमता को और सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर विधायक घोरावल डॉ.अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी घोरावल के आवासीय भवन का भूमि पूजन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की आधारभूत एवं आवासीय सुविधाओं को मजबूत करने से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में सुविधा मिलेगी तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आवासीय भवन के निर्माण से क्षेत्राधिकारी घोरावल को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी और कार्यों के प्रभावी संचालन में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर पुलिस विभाग एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *