प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विकास भवन परिसर में लगी विकास प्रदर्शनी

Spread the love

केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से किया गया प्रदर्शित  भाजपा जिलाध्यक्ष ने जनपद वासियों से प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार 17 सितंबर,2026 को विकास भवन परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में अनेक विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी आयोजित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *