ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते गोल्ड मेडल

Spread the love

लखनऊ, । सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर द्वितीय कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों मुकुंद सिंह एवं अदिति सिंह ने ओपेन ताइक्वाण्डो नेशनल चैम्पियनशिप में दो गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। चैम्पियनशिप  का आयोजन उत्तर प्रदेश ताइक्वाण्डो एसोसिएशन के तत्वावधान में चौक स्टेडियम, लखनऊ में किया गया। इस ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते स्वर्ण पदक अर्जित कर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है एवं आने वाले समय में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इन होनहार बाल खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।  सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *