नगर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान 

Spread the love

स्वच्छता ही सेवा है के तहत चलाया जाएगा सफाई अभियान 

अहरौरा । नगर पालिका परिषद अहरौरा में स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत एक माह तक 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता और सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा इसके लिए मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी व अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने सभासदों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार किया। अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने बताया की नगर क्षेत्र में एक माह तक नगर के 25 वार्डो मलिन बस्तियों में सफाई का अभियान चलाया जाएगा। 155 घंटे का स्वच्छता का महा अभियान 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।

अभियान के तहत नगर में स्थित कूड़ा स्थलों को चिन्हित कर वहां सफाई कराई जाएगी। 1 अक्टूबर को सभी लोग मिलकर श्रम दान करेंगे और पंडित दिन दयाल उपाध्याय जन्मदिन पर मालिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने सभासदों के साथ ही नगर वासियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग देने की अपील किया। बैठक में सभासद इरशाद आलम, कृष्णा तिवारी, महेन्द्र सिंह, आशीष अग्रहरि, मु सलीम, संजय पटेल, दुलारे पटेल, अशोक मौर्य, प्रभु, मौर्य, गुलशन बानो, सहित अन्य सभासद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *