ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा
अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के प्रयास से मड़िहान विधानसभा की कई जर्जर हो चुकी सड़को का कायाकल्प किया जायेगा जिससे ग्रामीणों को आवागमन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। मड़िहान विधानसभा में लगभग 11 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए लगभग 9 करोड़ 86 लाख रुपए स्वीकृत भी हो चुके है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
सड़कों का निर्माण मड़िहान विधानसभा के गोल्हनपुर-अतरी मार्ग,गढ़वा, खुटारी-सेमरी रोड, हाजीपुर, अलहुआ रोड ,लहास-रामपुर 33 मार्ग,रामरसही संपर्क मार्ग,गुरु कार्ष्णि महाविद्यालय क्रीड़ा स्थल से कसियर महादेव मंदिर तक रोड, के साथ ही सुरहा मल्लाह बस्ती होते हुए बेलहर राजवाहा तक सड़क निर्माण कार्य को लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इन विभिन्न सड़को के निर्माण कार्यों की कुल लंबाई लगभग 11.35 किलोमीटर है । जिस पर करीब 9 करोड़ 86 लाख 50 हजार की अनुमानित लागत निर्धारित की गई है। विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बताया की वर्षों पुरानी हो चुकी इन ग्रामीण सड़कों से ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा होती थी। रोड बन जाने से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
