चंदौली/बबुरी। जिला कबड्डी एसोसिएशन चंदौली के तत्वाधान में आयोजित 50वीं जूनियर बालक (जोन “डी”) स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप 2026–2027 का समापन समारोह रविवार 13 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय में संपन्न हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक रमेश जायसवाल, विशिष्ट अतिथि सूर्य मुनि तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रबंधक यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबुरी, लक्ष्मण अवार्डी तारकेश्वर सिंह तथा जोन “डी” के प्रभारी श्याम सुंदर मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में जोन “डी” से वाराणसी, गाजीपुर, भदोही और प्रतापगढ़ की चार टीमों ने क्वालीफाई किया। फाइनल मुकाबले में वाराणसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि भदोही उपविजेता रही।

खिलाड़ियों के दमदार खेल और जोश ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जिला कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों का अहम योगदान रहा। सचिव निर्भय सिंह, सहसचिव आशीष सिंह, शिरध्वज सिंह, कमलेश सिंह, राकेश कुमार सोनकर, प्रवीण सिंह, ज्वाला सिंह और अमित सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने अथक परिश्रम और प्रयास से आयोजन को सफल बनाया। संपूर्ण आयोजन की जानकारी जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव निर्भय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के उत्साह और पदाधिकारियों के सहयोग से यह चैंपियनशिप यादगार बनी।
