सपा के जन पंचायत में बिंद समाज का उमड़ा जन सैलाब: बिंद समाज ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प
सोनभद्र। घोरावल के मगरदहा चौराहे पर पीडीए जन पंचायत को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजनारायण बिन्द ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सरकार में बिंद, निषाद, केवट और मल्लाह जैसे अति पिछड़ी जातियों के राजनीतिक और सामाजिक उत्थान के लिए समय-समय पर ऐतिहासिक कार्य किया और उन्हें विकास के रास्ते पर लाने का काम किया। श्री बिंद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो इस समाज को लोकसभा एवं विधानसभा में भेजने का काम किया। आज समाजवादी पार्टी की ही देन है कि इस समाज को हर पार्टी में हिस्सेदारी मिल रही है। यही नहीं समाजवादी पार्टी के संगठन में इस समाज को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित समाज के लोगों से मेरा अपील है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना है । हम सभी समाज के लोगों के जिम्मेदारी है कि जनपद सोनभद्र के कोने-कोने में जाकर अपने समाज को समाजवादी पार्टी के नीतियों को बताने का काम करें और अपने समाज को धर्म के नाम पर बटने से बचाने का काम करें। तभी हमारे समाज का विकास होगा क्योंकि यह भाजपा सरकार हमारे समाज को धर्म के नाम पर बाटकर उनका शोषण करने का काम कर रही है। भाजपा सरकार में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है। इस सरकार में आए दिन हत्याएं डकैती चरम सीमा पर है। इसलिए हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें ।
जन पंचायत को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवाद और सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को एक जूट होना होगा और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा । सभी वर्ग का भला समाजवादी पार्टी की ही सरकार में हो सकता है इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि आगामी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाने कम करें और उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बनाएं। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे, श्याम बिहारी यादव, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय, संजय यादव, डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, बाबूलाल यादव, राजेंद्र सिंह, लल्लू भारती, रमशंकर वर्मा, सुरेश लाल यादव, श्याम बिहारी जायसवाल, पप्पू पाल, अंगद यादव, कृष्णा पंडित, सत्यम पांडे के साथ दर्जनों र्जनों लोगों ने संबोधित किया।
दर्जनों लोगों ने भाजपा का दामन छोड़ सपा में हुए शामिल: पूर्व प्रधान राजा राम बिंद, क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश बिंद, शिवाजी बिंद, राधेश्याम बिंद, सत्यनारायण बिंद, काशी नरेश बिंद, लक्ष्मण प्रसाद बिंद, नरेश बिंद, नंद लाल बिन्द, सत्येंद्र कुमार बिंद एवं संतोष गौड़ को माला पहनाकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी।
