राजभाषा संगोष्ठी का भी हुआ आयोजन
डीडीयू नगर । केन्द्रीय सचिवालय हिन्दी परिषद, नई दिल्ली शाखा डीडीयू रेल मंडल के तत्वावधान में परिषद के रजत जयंती के अवसर पर एवं हिन्दी सप्ताह के अंतर्गत बाकले प्रमोदशाला के भव्य सभागार में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन की शुरुआत कवयित्री पूनम श्रीवास्तव की सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद बाराबांकी से आये प्रसिद्ध हास्य कवि प्रमोद पंकज ने अपने बेजोड़ हास्य की कविताओं से सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया। कोरोना मेरे देश में न आना सुना कर खूब हंसाया। इसके बाद क़ौमी एकता को मजबूती देने वाले शायर देशभक्ति को समर्पित अपनी पंक्तियों “दिमाग हो कहीं दिल वतन के साथ रहे, हरेक सांस इसी अंजुमन के साथ रहे” सुनाकर भावविभोर कर दिया। प्रयागराज से आई श्रृंगार की कवयित्री डॉ वन्दना शुक्ला ने भारत का नाम हिन्दी हिंदोस्तान हिन्दी मिलकर चलो हम कहें जय जय हिन्दी सुनाकर हिन्दी का गुणगान किया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में भूमंडलीकरण के दौर में हिंदी कार्य में कंप्यूटर का योगदान विषयक राजभाषा संगोष्ठी संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेल बोर्ड के पूर्व कार्यकारी निदेशक तथा वर्तमान में रेलटेल में सलाहकार अमिताभ खरे रहे। साथ में उनकी धर्मपत्नी दीपा खड़े भी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीणा उपस्थित रहे। प्रसिद्ध साहित्यकार एवं केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ वाराणसी में विजिटिंग प्रोफेसर डॉक्टर उमेश प्रसाद सिंह रहे। सभी लोगों ने विषय पर अपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किया। इसके साथ ही अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रथम सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी कुलदीप, अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वितीय सूरज कुमार, वारी मंडल कार्मिक अधिकारी नीरज कुमार, वारी मंडल वाणिज्य अभियंता मंजय कुमार सिंह, सहायक कार्मिक अधिकारी सह राजभाषा अधिकारी राजेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रजनन और दिव्यांशी शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना पर आधारित नृत्य की शानदार प्रस्तुति की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रंजीत प्रसाद महेंद्र प्रसाद नांदल सिंह मुकेश कुमार अरविंद कुमार अशोक, प्रियदर्शनी सोनी पूनम, अरविंद कुमार अशोक हंसदा संजय शर्मा विनोद कुमार प्रिंस कुमार संजय कुमार सर्वेश मिश्रा मिश्रा सुमित चटर्जी, रेनू सिंह डिंपल शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजय कुमार सिंह और संचालन शाखा मंत्री दिनेश शर्मा ने किया।
