नौगढ़। नौगढ़-राबर्ट्सगंज मार्ग पर तेंदुआ गांव के समीप देउरा माइनर के पास गुरुवार की रात बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल पैदल राहगीर की शुक्रवार को सुबह टा्मा सेंटर वाराणसी में ईलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक भी घायल हो गया है। जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के देउरा गांव निवासी मंसूर आलम 40 वर्ष पुत्र मुहम्मद गुरुवार की रात करीब नौ बजे देउरा माइनर के समीप सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान मझगाई की ओर से जा रही बाईक अनियंत्रित होने से मंसूर आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं जनपद सोनभद्र के बहेरी गांव निवासी निवासी बाइक चालक रामप्रवेश 30 वर्ष पुत्र अज्ञात को भी चोटें आई हैं। राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ भेजवाया।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मंसूर आलम को जिला चिकित्सालय रावर्टसगंज के लिए रेफर कर दिया। जहां पर भी हालत में सुधार नहीं होने पर टा्मा सेंटर वाराणसी के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मंसूर आलम की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल बाइक चालक रामप्रवेश का भी अस्पताल में दवा-उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष नौगढ संतोष कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना का मामला संज्ञान में आया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
