सीबीसीएमपी ने जूट बैग एवं सोहराय पेंटिंग प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल की

Spread the love

हजारीबाग। चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत जोरदग गांव की 30 महिलाओं के लिए जूट बैग एवं सोहराय पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के कौशल विकास, सशक्तिकरण तथा सतत आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन  धनंजय श्रीखंडे, परियोजना प्रमुख सीबीसीएमपी ने रिबन काटकर किया। इसके पश्चात पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्री विजय किशोर, एजीएम (एचआर),  एन. स्वैन, एजीएम (एलए/आर एंड आर/सीएसआर), श्रीमती अनीता देवी, पंचायत समिति सदस्य,  महेंद्र रजक एवं  सुंदर गुप्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागी महिलाओं को जूट बैग निर्माण एवं सोहराय चित्रकला का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे उन्हें अपनी कला एवं कौशल को विकसित करने के साथ-साथ आय सृजन और आत्मनिर्भरता के नए अवसर प्राप्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *