एनटीपीसी बाढ़ द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरण

Spread the love

बाढ़। एनटीपीसी बाढ़ द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 10 सितंबर 2026 को बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। धीवर ग्राम पंचायत के सहनौरा एवं धीवर गांव के बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की गई।

राहत सामग्री का वितरण  सियाराम सिंह, विधायक, बाढ़ विधानसभा ने किया। कार्यक्रम में एनटीपीसी बाढ़ के  प्रशांत कुमार सामल, प्रमुख (मानव संसाधन), मनोज कुमार पंजीकार, उप महाप्रबन्धक (सीएसआर एंड आर एंड आर),  मोहम्मद लबीब अख्तर, कार्यकारी (सीएसआर एंड आर एंड आर), एवं   विकास धर द्विवेदी, कार्यकारी (नैगम संचार) उपस्थित रहे। राहत सामग्री में दैनिक उपयोग की सूखी खाद्य सामग्री दिया गया। इस पहल का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों को तात्कालिक आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक ने बाढ़ प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने के लिए एनटीपीसी की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपदा एवं कठिन परिस्थितियों में बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता करना सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें एनटीपीसी सदैव तत्पर रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *