बाबा कीनाराम जन्मोत्सव-2026 को लेकर डीएम और एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा

Spread the love

, 24 घंटे बिजली-पानी और पुख्ता सुरक्षा के कड़े निर्देश*

चन्दौली। सकलडीहा तहसील के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम स्थल पर 10 से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले बाबा कीनाराम जन्मोत्सव समारोह को भव्य, अनुशासित और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए रामगढ़ स्थित मल्टीपरपज हॉल में जिला प्रशासन की उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मंदिर प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे। 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समारोह के दौरान कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सुदृढ़ रखने के लिए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिसर में चौबीस घंटे निरंतर सफाई, शुद्ध पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और चिकित्सा सेवाओं की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मेला क्षेत्र में एंबुलेंस, चेंजिंग रूम, कंट्रोल रूम और खोया-पाया केंद्र सक्रिय अवस्था में रहेंगे। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन भी मौके पर मुस्तैद रहेंगे। वर्तमान मौसम और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मेले में किसी भी प्रकार के झूले का संचालन बिल्कुल नहीं किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित ड्यूटी पॉइंट्स पर बल की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही पाए जाने पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पारितोष मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार, विद्युत विभाग तथा नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी और मंदिर प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *