103 गांवों में खुलेगी डिजिटल लाइब्रेरी, गांव में ही मिलेगी आधुनिक पढ़ाई की सुविधा

Spread the love

सोनभद्र। गांवों के विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई के लिए शहरों की दौड़ से राहत मिलने वाली है। जनपद की 103 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की पहल शुरू की गई है। यहां विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल संसाधनों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की योजना है।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सामग्री उनके गांव में ही उपलब्ध कराना है। लाइब्रेरी में ई-बुक्स, ऑनलाइन पाठ्यक्रम, शैक्षणिक वीडियो, सामान्य ज्ञान और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित डिजिटल सामग्री उपलब्ध होगी।
इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। इंटरनेट आधारित अध्ययन सामग्री तक पहुंच मिलने से युवा तकनीक के साथ जुड़ेंगे और बेहतर तैयारी कर सकेंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर विकसित होने वाली ये डिजिटल लाइब्रेरी आने वाले समय में ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए पढ़ाई और प्रतियोगी तैयारी के महत्वपूर्ण केंद्र बन सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *