कचरे के अंबार से दुर्गंध,बीमारी का खतरा बढ़ा, परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

सोनभद्र। म्योरपुर कस्बे में स्टेज स्कूल के पास समेत सार्वजनिक स्थलों पर कचरे का अंबार लगा होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। बुधवार को ग्रामीणों ने तत्काल साफ-सफाई कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मी नियुक्त होने के बावजूद नियमित सफाई नहीं हो रही है। स्टेज स्कूल के पास, बड़ौदा बैंक के सामने और खेल मैदान में जगह-जगह कचरा जमा है। बारिश के कारण कचरा सड़ने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय खेल मैदान में प्रदर्शनी मेला लगा है। दर्शकों के बैठने के लिए बनाई गई सीढ़ियों पर भी कचरा जमा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत से सार्वजनिक स्थानों की तत्काल सफाई कराने की मांग की। ग्रामीण नसीम, शशि अग्रहरी, संदीप अग्रहरि, दिब्यांशु सोनी, राजकुमार सोनी, विजय सोनी और कार्तिक केसरी ने कार्रवाई की मांग की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *