रू0 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न
चंन्दौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं, पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल गैप्स एवं त्वरित आर्थिक विकास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने इसमें गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य, समयबद्धता और योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन पर जोर दिया। जिले में जारी प्रमुख विकास परियोजनाओं पेयजल, सड़क निर्माण, विद्युत व्यवस्था और सरकारी भवनों की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं। कहा कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर गति बढ़ाने और लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये।
बैठक के दौरान निर्माणाधीन पुलिस लाइन में आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य में टाइम लाइन के बावजूद मैनपावर संतोष जनक न रहने पर कड़ी हिदायत देते हुए तेजी लाने के निर्देश दिये। नवीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय हेतु विद्यालय भवन एवं छात्रावास के निर्माण कार्य धीमी रहने पर कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिये। चकिया स्थित रोडवेज बस स्टेशन का पुर्ननिर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय (प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक) ग्राम पंचायत गनेशपुर, विकास खण्ड-चकिया में कार्य धीमी प्रगति रहने पर प्रोजेक्ट मैनेजर को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। नगर पालिका परिषद पं० दीन दयाल उपाध्याय नगर, चन्दौली में अवस्थित राम जानकी मन्दिर के सौन्दर्गीकरण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।
बैठक में उ० प्र० राज्य सेतु निगम लि० को जनपद में डी०एफ०सी०सी० ऊपरगामी सेतुओं के निर्माण कार्य में मानक के अनुरुप तय समय में कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धानापुर की प्रगति कम, कार्य में लापरवाही पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था को निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को काम की गुणवत्ता और गति तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कार्य समय से पूरा करने और गुणवत्ता में कोई समझौता न करने हेतु कड़े निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कार्यों में कोई समस्या आए तो तुरंत सूचित करें ताकि समय पर निराकरण हो सके और सभी विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट हर हाल में निर्धारित समय में उपलब्ध कराई जाए। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता प्रांतीय खंड, बंधी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य कार्यदाई संस्था के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
