चौथे दिन कलकलियां नदी के किनारे झाड़ियों में फंसा मिला प्रियंका का शव 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चकलिया गांव निवासी प्रियंका पाल 22 वर्ष का शव शुक्रवार को चौथे दिन कलकलियां नदी में झाड़ियों के बीच फंसा मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य को भेज दिया। बता दें की प्रियंका पाल मंगलवार को सुबह 5 बजे घर से निकल कर कलकलियां नदी की तरफ गई थी नदी में डूबने की आशंका पर चार दिनों से प्रियंका की खोज परिजन नदी में कर रहे थे ।तीन दिन तक एसडीआरएफ ने भी नदी में खोजबीन किया था इसके बाद गुरुवार को एस डी आर एफ वापस लौट गई थी। शुक्रवार को सुबह नदी की तरफ गए ग्रामीणों को चार दिनों से लापता प्रियंका पाल का शव कलकलिया नदी में झाड़ियों में फसा उतराया हुआ दिखाई दिया तो परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

प्रियंका का शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया । और ग्रामीणों में मायूसी छा गई,विगत चार दिनों से परेशान परिवार ग्रामीण पुलिस प्रियंका के शव की तलाश कर रही थी लेकिन शव नहीं मिला आज स्वतः नदी में शव उतराया मिला ।मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक राजकुमार ने  शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण को भेज दिया। क्षेत्राधिकारी आपरेशन मोहमद फहीम ने बताया की शव को कब्जे में लेकर अंत्य को भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *