सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में 26 अगस्त को एनटीपीसी में एग्जीक्यूटिव टैलेंट के लिए खुली प्रतियोगिता 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे अधिकारियों को अपने नवाचारपूर्ण विचारों, रचनात्मकता तथा संगठनात्मक उत्कृष्टता के लिए प्रभावी व्यावसायिक समाधानों को प्रस्तुत करने का एक सशक्त मंच प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी से लेकर अपर महाप्रबंधक स्तर तक के अधिकारियों की कुल 11 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रस्तुतियों का मूल्यांकन स्टेशन के वरिष्ठ नेतृत्व दल के प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें किशोर कुमार होता, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल), एम. सुरेश, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), देबब्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (टीएस एंड प्रोजेक्ट) तथा बाह्य निर्णायक निशांत गुप्ता, हेड (एल एंड डी), रिलायंस पावर सासन शामिल रहे।
प्रतियोगिता में सुमन कुमार सिंह, अपर महाप्रबंधक(प्रचालन), सौरभ बनौधा, अपर महाप्रबंधक(आईटी), बलजीत यादव, उप महाप्रबंधक(प्रचालन) एवं श्रीमती स्वास्ति गरनायक, वरिष्ठ प्रबन्धक (आईटी) की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं धीर सिंह चौहान, उप महाप्रबंधक(सी एंड आई) एवं उत्कर्ष शुक्ला, इंजीनियर(सी एंड आई) ने द्वितीय स्थान हासिल किया तथा तृतीय स्थान पर दीपक कुमार, वरिष्ठ प्रबन्धक(प्रचालन), निलेश नयन, वरिष्ठ प्रबन्धक (पी एंड एस), शिवम वर्मा, इंजीनियर (प्रचालन) एवं साजिद नेजाम, वरिष्ठ सहायक इंजीनियर(प्रचालन) की टीम रही।
नोसेट 2026 में अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी और प्रस्तुत किए गए नवाचारपूर्ण विचारों ने एनटीपीसी विंध्याचल में सहयोग, रचनात्मक सोच एवं निरंतर सुधार की मजबूत संस्कृति को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों को नए विचारों को व्यावहारिक समाधानों में परिवर्तित कर संगठनात्मक उत्कृष्टता में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
एनटीपीसी विंध्याचल में नोसेट 2026 के माध्यम से नवाचार और रचनात्मकता को मिला मंच
