रक्षाबंधन पर घर जाना हुआ आसान: खातीपुरा और हावड़ा के मध्य विशेष गाड़ी का संचालन

Spread the love

  प्रयागराज । रेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 09709/09710 खातीपुरा-हावड़ा-खातीपुरा  रक्षाबंधन विशेष ट्रेन  चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 01-01 फेरा लगाएगी।  

गाड़ी संख्या 09709 (खातीपुरा से हावड़ा स्पेशल) दिनांक 29.08.2026 (शनिवार) को खातीपुरा से शाम 17:00 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह ट्रेन दौसा शाम 17:34 बजे, बांदीकुई 18:10 बजे, भरतपुर रात 20:30 बजे, ईदगाह 21:35 बजे, टूंडला 22:55 बजे और इटावा रात 23:52 बजे पहुंचेगी। इसके पश्चात अगले दिन (30.08.2026 – रविवार) गोविंदपुरी (कानपुर) रात 01:40 बजे, सूबेदारगंज (प्रयागराज) सुबह 04:40 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सुबह 09:30 बजे, भभुआ रोड 10:18 बजे, सासाराम 10:50 बजे, डेहरी ऑन सोन 11:05 बजे, अनुग्रह नारायण रोड 11:22 बजे, गया दोपहर 12:20 बजे, कोडरमा 13:35 बजे, हजारीबाग रोड 14:07 बजे, पारसनाथ 14:30 बजे, गोमो 14:50 बजे, धनबाद शाम 16:00 बजे, आसनसोल 17:00 बजे, दुर्गापुर 17:35 बजे, बर्दवान रात 19:43 बजे और बैंडेल रात 20:48 बजे होते हुए रविवार रात 22:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।  

गाड़ी संख्या 09710 (हावड़ा से खातीपुरा स्पेशल) दिनांक 31.08.2026 (सोमवार) को हावड़ा से मध्यरात्रि 00:15 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह ट्रेन बैंडेल रात 01:00 बजे, बर्दवान 01:50 बजे, दुर्गापुर तड़के 03:23 बजे, आसनसोल 04:10 बजे, धनबाद सुबह 06:00 बजे, गोमो 06:28 बजे, पारसनाथ 06:48 बजे, हजारीबाग रोड 07:08 बजे, कोडरमा 07:53 बजे, गया सुबह 10:35 बजे, अनुग्रह नारायण रोड 11:30 बजे, डेहरी ऑन सोन दोपहर 12:00 बजे, सासाराम 12:20 बजे, भभुआ रोड 12:58 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन दोपहर 14:00 बजे, सूबेदारगंज शाम 17:40 बजे, गोविंदपुरी रात 21:00 बजे, इटावा रात 23:50 बजे, टूंडला (01.09.2026 – मंगलवार) तड़के 01:51 बजे, ईदगाह तड़के 03:35 बजे, भरतपुर सुबह 05:20 बजे, बांदीकुई सुबह 09:20 बजे और दौसा सुबह 10:15 बजे होते हुए मंगलवार सुबह 11:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।  

कोच संरचना: इस विशेष ट्रेन में कुल 23 कोच होंगे, जिनमें एसी द्वितीय श्रेणी के 02,एसी तृतीय श्रेणी के 04, स्लीपर क्लास के 07, सामान्य श्रेणी के 08 और एसएलआर/डी के 02 कोच शामिल हैं।   

*रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु प्रयागराज-बनारस-सुबेदारगंज अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त फेरों का संचालन*

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा आगामी रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा सुगम आवागमन हेतु गाड़ी संख्या 01915/01916 प्रयागराज-बनारस-सुबेदारगंज श्रावणी मेला अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है।  

यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय, ठहराव, मार्ग, कोच संरचना के साथ ही संचालित की जाएगी। अतिरिक्त फेरों का विवरण निम्न प्रकार है:  गाड़ी संख्या 01915 (प्रयागराज से बनारस): दिनांक 30.08.2026 एवं 31.08.2026 (कुल 02 फेरे)  गाड़ी संख्या 01916 (बनारस से सुबेदारगंज): दिनांक 30.08.2026 एवं 31.08.2026 (कुल 02 फेरे)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *