हृदय गति रुकने से कार में युवक की हुई थी मौत…. 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। वाराणसी शक्ति नगर रोड पर लिखनिया दरी मोड़ के पास रविवार की रात कार से सोनभद्र से वाराणसी जा रहे युवक गजानंद गिरी 43 वर्ष की मौत हृदय गति रुकने से हुई थी। क्षेत्राधिकारी आपरेशन मोहमद फहीम ने बताया की सोनभद्र जनपद के रावर्टसगंज थाना के हिनौता गांव निवासी गजानंद गिरी रात में लगभग 11 बजे अपने घर से वाराणसी अकेले जा रहे थे की वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित लिखनिया दरी मोड़ के पास कार का ए सी चलाकर वे बैठे थे रात्रि गस्त में पी आर वी पुलिस दो बार गई तो कार को वही खड़ी पाया इस पर पुलिस कर्मी पास जाकर देखे तो बेहोशी हालत में एक व्यक्ति पड़ा था तो पुलिस कर्मी निकाल कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा लाए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

फिर पुलिस कर्मी पहचान में जुट गए। गाड़ी से प्राप्त अभिलेख के आधार पर मृतक की पहचान गजानंद गिरी के रूप में हुई इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। क्षेत्राधिकारी ने बताया की अंत्य परीक्षण रिपोर्ट से पता चला की हृदय गति रुकने से गजानंद की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *