समय सीमा में संतुष्टिपरक हो फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण- जिलाधिकारी

Spread the love

*जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं*

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनता दर्शन में भूमि विवाद, राजस्व, विद्युत, पेयजल, पेंशन, राशन कार्ड तथा अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है, इसलिए किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न किया जाए।

     उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर उसकी समस्या की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करें तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायत का संतोषजनक समाधान कराएं। 

    जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाएगी और इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।  जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रशासन द्वारा हरसंभव कार्रवाई की जाएगी। जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *