करमा, सोनभद्र। खैराही स्वास्थ्य उप केंद्र बारिश के मौसम में पानी से जलमग्न हो गया है। जिससे कमरे और बरामदे में पानी भर गया है। दवा और इलाज के लिए वहां पहुंचने वाले मरीज एवं गर्भवती महिलाओं के लिए इसके लिए मुसीबत खड़ा हो गया है। इसके अलावा अगर गंभीर गर्भवती महिला केंद्र पर पहुंचकर इलाज कराना चाहे तो संभव नहीं। एंबुलेंस का सहारा लेना पड़े तो मौके पर एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती है। वहां पर तैनात प्रभारी कल्पना ने बताया कि हम अपने उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा दिए हैं। कि हर बारिश के मौसम में विगत तीन साल से अस्पताल के कमरे बरामदे में पानी भर जाता है। इसी प्रकार इस वर्ष भी भरा हुआ है। जिससे मरीजों को देखने और दवा देने के लिए काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के पानी से जलमग्न हुआ खैराही स्वास्थ्य उपकेंद्र
