आकाशीय बिजली गिरने से 33 हजार लाइन के इंसुलेटर खराब हुए 24 घंटे बाद मिली बिजली 

Spread the love

हाल जंगल महाल विद्युत सब स्टेशन का 

अहरौरा, मिर्जापुर । मंगलवार को दिन भर हुई रुक रुक कर बरसात और गरज तड़क के साथ बिजली गिरने के कारण चुनार के पिरल्लीपुर पावर हाउस से विद्युत उपकेंद्र जंगल महाल के लिए आई 33 हजार की मेन लाइन का कई इंसुलेटर खराब हो जाने के कारण क्षेत्र के 25 से अधिक गांवों की बिजली पूरी रात गुल रही और लोगों को बरसात की रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। जरगो जलाशय के पश्चिम तरफ स्थित जंगल महाल विद्युत उपकेंद्र से संचालित सोनपुर फीडर, इमिलिया चट्टी सहित अन्य क्षेत्रों की लाइट बंद रही जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सरसवावर गांव निवासी शिवम् कुमार मिश्रा ने बताया की मंगलवार को दोपहर में बिजली कटी तो पूरी रात नहीं आई बुधवार को सुबह दस मिनट के लिए बिजली आई फिर कट गई तो दोपहर में आई। लगभग पूरे 24 घंटे बिजली न रहने से लोगों के इनवर्टर डिसचार्ज हो गए और मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। इस सम्बन्ध में विद्युत उप केन्द्र अहरौरा के उप खंड अधिकारी संजय यादव ने बताया की आकाशीय बिजली के कारण 33 हजार लाइन का इंसुलेटर कई जगह जल गया था जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *