शक्तिनगर पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

Spread the love

शक्तिनगर, सोनभद्र। थाना शक्तिनगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP64BC0234 बरामद की। पुलिस के अनुसार 17 अगस्त 2026 को एमजीआर बस्ती रेलवे लाइन के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सूरज गिरी (24) और शिवा कुमार स्वीपर (20) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बाइक को 15 अगस्त को काली मंदिर, शक्तिनगर के पास रेलवे लाइन फील्ड से चोरी करना स्वीकार किया।

जांच में बाइक अशोक गुप्ता, निवासी काली मंदिर बस स्टैंड, शक्तिनगर के नाम पंजीकृत मिली। वाहन की पहचान भी वादी ने अपनी चोरी गई मोटरसाइकिल के रूप में की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0-153/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तार आरोपियों में सूरज गिरी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय, उपनिरीक्षक सदाशिव राय, रंजीत कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती तथा कांस्टेबल अमृतलाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *