शिक्षकों को नवाचार अपनाने के निर्देश, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों पर जोर

Spread the love

शिक्षक संकुल बैठक का हुआ आयोजन, शिक्षण गुणवत्ता और नवाचारों पर हुई सार्थक चर्चा

चंदौली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार के निर्देशानुसार मंगलवार को जनपद के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक संकुल बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाना, विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में सुधार लाना तथा विद्यालयों में संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करना रहा। उन्होंने बताया कि शासन का स्पष्ट लक्ष्य है कि जिले के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और निपुण भारत मिशन के तहत तय किए गए शैक्षिक मानकों को समयबद्ध तरीके से हासिल किया जाए। शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे नवाचारों का प्रयोग कर कक्षा-शिक्षण को और अधिक बेहतर बनाएं, ताकि नामांकित सभी बच्चों की उपस्थिति और सीखने की क्षमता में लगातार वृद्धि हो सके।

बैठक के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं संकुल सदस्यों ने पठन-पाठन की नवीन तकनीकों और नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने अपने कक्षा का अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके साथ ही निपुण भारत मिशन के तहत तय लक्ष्यों की प्राप्ति और विद्यालयी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आगामी कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में सभी विद्यालयों में समयबद्ध तरीके से शैक्षिक योजनाओं को लागू करने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *