समाजवादी पार्टी  ने मनाया अवंती बाई लोधी की जयंती

Spread the love

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र प्रथम महान स्वतंत्रता सेनानी शौर्य और साहस की मिसाल वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती मनाई गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया ।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि प्रथम महान स्वतंत्रता सेनानी शौर्य और साहस के मिशाल वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी देश की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया और कम उम्र में ही वीरगति को प्राप्त हो गई ।उन्होंने क्रांति संदेश यह था कि अंग्रेजों से लड़ने के लिए तैयार हो या चूड़ियां पहन कर घर बैठो । उन्होंने 1857 की क्रांति के दौरान राक्षस को और स्थानी सरदारों के यही संदेश भेज कर जागरूक किया था । संगोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल अनिल प्रधान अशोक पटेल सत्यम पांडे हरिशंकर विश्वकर्मा पीयूष सर्वजीत यादव अजीत कुमार मौर्य अतुल दुबे राजनाथ बृजेश सिंह जगत पटेल के साथ दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *