एनटीपीसी नबीनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

औरंगाबाद/ एनटीपीसी नबीनगर में हर्ष और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। समारोह की शुरुआत क्षेत्रीय कार्यकारी निर्देशक (पूर्वी क्षेत्र -१) एवं एनटीपीसी नबीनगर के परियोजना प्रमुख श्री एल. के. बेहेरा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज रोहन से हुई। इसके पश्चात उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों, डी.जी.आर. गार्ड्स, बाल भारती पब्लिक स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत गरिमामय परेड के सलामी को स्वीकार किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  एल. के. बेहेरा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि “भारत के विकास और समृद्धि में एनटीपीसी का अहम योगदान है।” अपने संबोधन में उन्होंने संयंत्र की प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए सभी विभागों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में स्वरा महिला संघ, स्टेपिंग स्टोन, केंद्रीय विद्यालय, बी.बी.पी.एस. एवं बाल भवन के छात्रों द्वारा देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। इसके अतिरिक्त केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रभावशाली  ड्रिल प्रस्तुत की। साथ ही, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की फायर विंग द्वारा फायर कंट्रोल ड्रिल का भी प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह में उत्साह एवं गौरव की भावना का संचार किया।

कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित करने हेतु उन्हें BUH मेरिटोरियस अवार्ड्स प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम अनेक सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिनमें  अनिल कुमार टी. सी., महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  राकेश शर्मा, महाप्रबंधक (परियोजना),  राजन श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (परियोजना निर्माण),  मनोरंजन पाणिग्राही, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं ऐ.डी.एम),  रफाकत खान, डिप्टी कमांडेंट, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा श्रीमती आरती बेहेरा , स्वरा महिला संघ की अध्यक्षा शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *