सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्टता हमारा लक्ष्य और राष्ट्रसेवा हमारा संकल्प है- आर.पी. सिंह

Spread the love

हिंडालको रेनुसागर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लाह मनाया गया

अनपरा, सोनभद्र। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर में 80 स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही उत्साह गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया।सुमंगलम भवन के प्रांगण में आयोजित समारोह में यूनिट हेड  आरपी सिंह ने  ध्वजारोहण कर तिरंगे की सलामी ली और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर यूनिट हेड आरपी सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि रेणुपावर डिवीजन रेनुसागर ने वर्षभर में सुरक्षा, उत्पादन, गुणवत्ता, उत्कृष्टता, कर्मचारी कल्याण, चिकित्सा सेवाओं एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इन उपलब्धियों का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि हमारी पूरी टीम की सामूहिक मेहनत, अनुशासन और प्रतिबद्धता को जाता है।

हमारा सबसे महत्वपूर्ण दायित्व ‘सुरक्षा सर्वोपरि’ की भावना को व्यवहार में उतारना है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक कर्मचारी सुरक्षित वातावरण में कार्य करे और प्रत्येक व्यक्ति अपने घर सुरक्षित लौटे। सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि हमारी कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए।मुख्य अतिथि ने कहा कि रेनुसागर को इंडिया ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग अवार्ड में लगातार तीसरी बार गोल्ड अवार्ड प्राप्त हुआ है। इस उल्लेखनीय निरंतरता के लिए रेनुसागर को डायमंड ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया है।

रेनूसागर को फ्यूचर ऑफ एलएंडडी समिट एंड अवार्ड में बेस्ट डिजिटल लर्निंग इनिशिएटिव श्रेणी में विजेता घोषित किया गया।उन्होंने कहा कि “सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्टता हमारा लक्ष्य और राष्ट्रसेवा हमारा संकल्प  है। इसके पूर्ब मुख्य अतिथि यूनिट हेड आर पी सिंह को माल्यार्पण कर एवं विशिष्ट अतिथि दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह को बुके देकर स्वागत किया।समारोह का मुख्य आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा जिसमें एबीपीएस, एबीआईसी एवं प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं राष्ट्र प्रेम से बहुत स्रोत देशभक्ति नाटक से स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास एवं राष्ट्र निर्माण के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया साथ ही संस्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी संविदा श्रमिक को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने दिशिता महिला मंडल रेनुसागर एवं सीएसआर द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिशिता महिला मंडल रेनुसागर द्वारा प्रकाशित पत्रिका ” दिशा “का विमोचन भी यूनिट हेड आर पी सिंह एवं दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह ने  किया तथा दिशिता महिला मंडल के कार्यों की सराहना की और आगे भी समाज सेवा में उनको योगदान  देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन स्कूल के शिक्षिका पूनम तिवारी , मंजू पांडे  एवं शिक्षक संजीव मिश्रा द्वारा किया गया। तथा अंत में कर्मचारी संबंध प्रमुख मृदुल भारद्वाज द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित सक्सेना, देवेंद्र त्रिपाठी ,संजीव श्रीवास्तव ,रमेश वर्मा सदानंद पांडेय,एवं अनिकेत दास का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम समापन जय हिंद के उद्घोष के साथ हुआ ।इस अवसर पर मुख्य रुप से संचालन हेड मनीष जैन,मनु अरोरा,सेफ्टी हेड अरविंद सिंह, विभु पात्रा,कुमार हर्षवर्धन,समीर आनन्द,संदीप यावले,सुधाकर अन्नामलाई,सुभाष दवे,मनीष सिंह,आशुतोष सिंह ब्रजेश बर्मा,लेप्टिनेंट कर्नल सुरेश नारायणन अन्य वरिष्ठ अधिकारी ,कर्मचारी एवं मान्यता प्राप्त श्रम संगठनों के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *