दादरी। एनटीपीसी दादरी में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के गायन से हुई। कार्यकारी निदेशक ए.के. मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। अपने संबोधन में मिश्र ने एनटीपीसी की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि कंपनी 91 गीगावाट की विद्युत उत्पादन क्षमता तक पहुंच गई है।
उन्होंने एनटीपीसी दादरी की उपलब्धियों और कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की सराहना की तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कर्मचारियों को बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ द ईयर, एक्सीलेंस अवार्ड्स, डिपार्टमेंटल एम्प्लॉयी ऑफ द ईयर एवं हेल्थ चैंपियन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
