इफको घियानगर फूलपुर में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

फूलपुर। इफको घियानगर फूलपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि इफको चेयरमैन  दिलीप संघाणी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती गीताबेन संघाणी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। सुरक्षा गार्डों एवं केंद्रीय विद्यालय के स्काउट-गाइड के बच्चों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी।

केंद्रीय विद्यालय एवं ओम बाल विद्या मंदिर के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि दिलीप संघाणी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस आत्ममंथन का अवसर है। भारत कृषि प्रधान देश है और किसानों की उन्नति में इफको महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों का कम उपयोग करने तथा नैनो उर्वरकों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरक पर्यावरण के अनुकूल हैं और किसानों की लागत कम करने में सहायक होंगे।

उन्होंने सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सहकारिता के माध्यम से देश निरंतर प्रगति कर रहा है। प्रेस वार्ता में उन्होंने किसानों, कृषि नीति, न्यूनतम समर्थन मूल्य, उर्वरक सब्सिडी एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर दिलीप संघाणी ने नवनिर्मित तकनीकी भवन का उद्घाटन किया। श्रीमती गीताबेन संघाणी ने इफको महिला चेतना क्लब के सामाजिक सरोकार कार्यक्रमों में सहभागिता की। समारोह में वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख पी.के. सिंह सहित इफको के अधिकारी, कर्मचारी एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *