इफको फूलपुर में अध्यक्ष दिलीप संघाणी का भव्य स्वागत

Spread the love

फूलपुर। इफको अध्यक्ष  दिलीप संघाणी सपत्नीक श्रीमती गीताबेन संघाणी के इफको फूलपुर इकाई आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।  संघाणी ने इफको कॉर्डेट में आयोजित किसान संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इफको किसान हितों के प्रति पूरी तरह समर्पित संस्था है। इसके बाद उन्होंने इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं इफको इम्पलाइज संघ भवन का दौरा किया, जहां पदाधिकारियों ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। श्रीमती गीताबेन संघाणी ने इफको रिक्रिएशन क्लब स्थित तरणताल का उद्घाटन किया। वहीं, इफको फूलपुर के श्रीराम मंदिर में आयोजित भजन संध्या में दोनों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कलाकारों ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी।

इफको फूलपुर में आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में  दिलीप संघाणी मुख्य अतिथि तथा श्रीमती गीताबेन संघाणी विशिष्ट अतिथि होंगी। इस अवसर पर इकाई प्रमुख पी.के. सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी, महामंत्री स्वयं प्रकाश तथा इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय व महामंत्री विजय कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *