प्रयागराज/ रेल प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया है कि पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद-पालनपुर रेल खंड के मध्य ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम के कमीशनिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके दृष्टिगत 13 अगस्त को प्रयागराज से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 04173 प्रयागराज-वेरावल विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग पालनपुर-महेसाना-विरमग्राम के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पालनपुर-भीलड़ी-महेसाना-विरमग्राम होकर संचालित की जाएगी। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES, रेल कनेक्ट ऐप अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 से अवश्य प्राप्त कर लें।
पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद-पालनपुर रेल खंड पर स्वचालित सिग्नलिंग कार्य के कारण प्रयागराज-वेरावल विशेष गाड़ी का परिवर्तित मार्ग से संचालन
