ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा 51वीं वार्षिक आम बैठक का आयोजन

Spread the love

सांकतोड़िया । कोल इंडिया लिमिटेड की एक अनुषंगी कंपनी तथा देश की प्रमुख कोयला उत्पादक कंपनियों में से एक, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) द्वारा अपनी 51वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) का आयोजन 12 अगस्त, 2026 को सांकतोड़िया स्थित कंपनी के मुख्यालय में किया गया। बैठक का आयोजन हाइब्रिड माध्यम से किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को व्यक्तिगत रूप से तथा वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सम्मिलित होने की सुविधा प्रदान की गई, जिससे व्यापक सहभागिता सुनिश्चित हुई।
इस अवसर पर निम्नलिखित गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही: बी. साईराम, अध्यक्ष, कोल इंडिया लिमिटेड मुकेश अग्रवाल, निदेशक (वित्त), कोल इंडिया लिमिटेड, सतीश झा, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, अनिल नारायण किंजवाडेकर, स्वतंत्र निदेशक, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, डॉ. चेतना शुक्ला, उप महानिदेशक, कोयला मंत्रालय मोहम्मद अंजार आलम, निदेशक (वित्त), ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, गुंजन कुमार सिन्हा, निदेशक (मानव संसाधन), ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, गिरीश गोपीनाथन नायर, निदेशक (तकनीकी) परियोजना एवं योजना, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, चित्ररंजन कुमार, निदेशक (तकनीकी) परिचालन, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, बी. पी. दुबे, कंपनी सचिव, कोल इंडिया लिमिटेड, रामबाबू पाठक, कंपनी सचिव, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड
बैठक में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्षों तथा क्षेत्रीय महाप्रबंधकों ने भी भाग लिया, जो कंपनी में एकजुटता तथा प्रतिबद्ध नेतृत्व का परिचायक रहा।
शेयरधारकों एवं हितधारकों को संबोधित करते हुए सतीश झा, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान कंपनी के प्रदर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा: “वित्तीय वर्ष 2025–26 ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष रहा है। यह वर्ष न केवल अब तक के सर्वाधिक कोयला उत्पादन के लिए उल्लेखनीय रहा, बल्कि हमारे परिचालन, सततता संबंधी कार्यप्रणालियों तथा शासन-व्यवस्था के ढाँचे में किए गए महत्वपूर्ण गुणात्मक सुधारों के लिए भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा है।”
कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान कंपनी के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने खदानों के राजस्व साझाकरण मॉडल को बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। साथ ही, उन्होंने कोयले की उत्तम गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा सतत विकास संबंधी पहलों को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
वार्षिक आम बैठक के प्रमुख बिंदुओं में 31 मार्च, 2026 को समाप्त वर्ष के लेखापरीक्षित वित्तीय विवरणों का प्रस्तुतीकरण एवं अंगीकरण, निदेशकों की रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण तथा कंपनी की भावी कार्ययोजना एवं विकास की दिशा पर चर्चा शामिल रही। कंपनी ने देश की ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए विश्वसनीय कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा, सतत विकास, डिजिटल नवाचार तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *