मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान : ओबरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली

Spread the love

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना ओबरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिल्ली क्षेत्र के रविदास नगर में दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे/घर से 27.10 ग्राम अवैध हेरोइन, 207 सीसी कोडिश्रीन सीरप और 650 सीसी एविल इंजेक्शन समेत अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री की अनुमानित कुल कीमत ₹3,27,899.50 है।
  पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अनिल कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक ओबरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 9 अगस्त 2026 को रविदास नगर, वार्ड नंबर-01, बिल्ली में कार्रवाई की।पुलिस ने मौके से रितेश जायसवाल (23 वर्ष) पुत्र सुरेश जायसवाल, निवासी रविदास नगर वार्ड नंबर-01, बिल्ली, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *