डीडीयू में 198 बेडेड एक्सटेंशन के निर्माण को हर हालत में निश्चित समयसीमा अगले वर्ष अप्रैल माह तक पूरा कराए – सत्येंद्र कुमार

Spread the love

जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण*

 वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल एवं निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई अड्डे के रनवे के प्रस्तावित विस्तार के लिए एनएच-56 पर अंडरपास और वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का विस्तार, नए टर्मिनल भवन का निर्माण और कैंट रोप-वे आदि निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर कार्य के प्रगति को देखा और मौके पर मौजूद अधिकारियों को कार्य में तेजी लाये जाने के बाबत आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

     जिलाधिकारी ने डीडीयू में 198 बेडेड एक्सटेंशन के निर्माण को हर हालत में निश्चित समयसीमा अगले वर्ष अप्रैल माह तक पूरा करने के निर्देश दिये। इसके लिए उन्होंने कर्मियों की संख्या बढ़ाने एवं निर्माण की गुणवत्ता उच्च स्तरीय बना कर रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी एवं सभी सपोर्ट स्टाफ के आवास की कैम्पस में व्यवस्था करने हेतु प्रस्ताव शासन को भेजे जाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी 100 आईसीयू के निर्माण से सम्बंधित प्रगति की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी से ली, बताया गया कि एनएचएम की फंडिंग से इसका निर्माण किया जाएगा एवं अभी तक ले-आउट का काम हो चुका है। जिलाधिकारी ने आईसीयू निर्माण कार्य को और भी त्वरित गति से कराए जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस पी मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रेम प्रकाश एवं निर्माण इकाई से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

         तत्पश्चात् लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे के प्रस्तावित विस्तार के लिए एनएच-56 पर अंडरपास के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एनएचएआई के अधिकारियों से निर्माण कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अंडरपास प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस का स्थलीय निरीक्षण किया और डिज़ाइन पैरामीटर्स, कंस्ट्रक्शन सीक्वेंस और आगे के काम के टारगेट पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने शेष मकानों को शिफ्टिंग कराने के भी निर्देश दिए।

        जिलाधिकारी ने कैंट रोपवे स्टेशन पर हो रहे फुट ओवरब्रिज (FOB) के कार्य का भी निरीक्षण किया और साथ ही साथ रोप-वे स्टेशन के आर्ट वर्क व फिनिशिंग के भी कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने रोप-वे के अधिकारियों को अन्य सभी स्टेशनों के शेष कार्यों को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर शीघ्र पूरा करायें जाने हेतु निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *