निदेशक के. एस. सुंदरम ने किया एनटीपीसी सिंगरौली का उच्चस्तरीय निरीक्षण

Spread the love

(स्टेज-III सहित प्रमुख परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा, सुरक्षा, गुणवत्ता, समयबद्ध निष्पादन एवं हरित विकास पर दिया विशेष बल)

शक्तिनगर,सोनभद्र। एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (परियोजनाएँ) के. एस. सुंदरम ने एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना का दौरा कर निर्माणाधीन एवं विकास कार्यों की प्रगति का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना परिसर में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन करते हुए कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध निष्पादन, सुरक्षा मानकों तथा परियोजना प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की।
अपने प्रवास के दौरान श्री सुंदरम ने परियोजना परिसर में स्थापित नवीन सुरक्षा नियंत्रण कक्ष का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने स्टेज-प्प्प् परियोजना, एफजीडी क्षेत्र, विभिन्न निर्माणाधीन स्थलों एवं संयंत्र की प्रमुख इकाइयों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया तथा अधिकारियों को निर्माण गुणवत्ता, सुरक्षा एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
दौरे के क्रम में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निदेशक (परियोजनाएँ) ने स्टेज-प्प्प् परियोजना सहित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति, संसाधन प्रबंधन, परियोजना नियोजन, गुणवत्ता नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएँ तथा प्रत्येक स्तर पर सुरक्षा मानकों का कठोरता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय, त्वरित निर्णय प्रक्रिया तथा तकनीकी नवाचार को परियोजना की सफलता का आधार बताया।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक ई. प्रभाकर राव ने निदेशक (परियोजनाएँ) का स्वागत करते हुए परियोजना की वर्तमान प्रगति, स्टेज-प्प्प् निर्माण कार्यों, उत्पादन, सुरक्षा, पर्यावरणीय पहलों तथा भावी कार्ययोजना से मुख्य अतिथि को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी सिंगरौली पूरी प्रतिबद्धता के साथ गुणवत्ता, सुरक्षा एवं समयबद्ध निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निदेशक (परियोजनाएँ) के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ प्रबंधन के सहयोग से परियोजना निर्धारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करते हुए उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करेगी।
महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) सी. एच. किशोर कुमार ने संयंत्र की उच्च उपलब्धता, सुरक्षित एवं विश्वसनीय प्रचालन, अनुरक्षण रणनीतियों तथा परिचालन उत्कृष्टता सुनिश्चित करने हेतु अपनाई जा रही सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों की जानकारी दी। निदेशक (परियोजनाएँ) ने उनके नेतृत्व में प्रचालन एवं अनुरक्षण टीम द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, तकनीकी दक्षता एवं समर्पण की सराहना करते हुए इसे संगठन के लिए अनुकरणीय बताया।निदेशक (परियोजनाएँ) ने परियोजना टीम द्वारा किए जा रहे समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए निर्माण कार्यों में और अधिक गति लाने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा सुरक्षा के उच्चतम मानकों का सतत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  श्री सुंदरम ने कहा कि ‘एनटीपीसी की पहचान केवल विद्युत उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि सुरक्षित कार्य संस्कृति, उत्कृष्ट गुणवत्ता, तकनीकी नवाचार एवं समयबद्ध परियोजना निष्पादन उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का दायित्व है कि वह इन मूल्यों को एनटीपीसी सिंगरौली परिवार ने निदेशक (परियोजनाएँ) के. एस. सुंदरम के मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके दूरदर्शी निर्देशन, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक ई. प्रभाकर राव के नेतृत्व तथा समर्पित टीम के सामूहिक प्रयासों से एनटीपीसी सिंगरौली प्रचालन उत्कृष्टता, समयबद्ध परियोजना निष्पादन, सुरक्षा, गुणवत्ता एवं सतत विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां अर्जित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *